पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से झुलसी युवती की नहीं बची जान

आग से झुलसी युवती की नहीं बची जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आग से झुलसी युवती की नहीं बची जान
कोरबा | आग से झुलसी बरपाली की एक युवती की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम करके जांच कर रही है। श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम बरपाली में निवासरत कृष्णा श्रीवास की पुत्री लक्ष्मी श्रीवास पिछले दिनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनाें ने उसे स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया था। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उसकी स्थिति देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में श्यांग पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जिला अस्पताल समेत किसी भी सरकारी अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं है। जिसके कारण मरीजों को बिलासपुर या रायपुर रेफर कर दिया जाता है। सुविधायुक्त बर्न यूनिट की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...