पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेसबुक पर की आपत्तिजनक कमेंट्स, शहर में मचा बवाल

फेसबुक पर की आपत्तिजनक कमेंट्स, शहर में मचा बवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को सोशल साइट्स फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक कमेंट्स के बाद शहर के घंटाघर में बवाल मच गया। हिंदू संगठन से जुड़े युवकों ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। मामले में एक फेसबुक यूजर्स के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।

शुक्रवार की दोपहर सोशल साइट्स फेसबुक पर एक आपत्तिजनक कमेंट्स हुई। जिस आईडी से यह कमेंट्स की गई वह शहर के घंटाघर स्थित चौपाटी में चिल्ली ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के भतीजे की थी। जैसे ही हिंदू संगठन से जुड़े युवकों को इसका पता चला आक्रोश फैलने लगा। शाम लगभग 4 बजे बड़ी संख्या में संगठन के लोग घंटाघर पहुंचे। जहां वे उक्त युवक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान युवक के चाचा के ठेले को भी आग लगा दी गई। संगठन के युवक नारेबाजी करते हुए कमेन्ट्स करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क के एक दिशा में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार स्टाफ समेत वहां पहुंचे।

उन्होंने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए चक्काजाम हटाया। इसके बाद वे रामपुर चौकी पहुंचे। जहां युवक के खिलाफ शिकायत करते हुए उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

युवक को लिया गया हिरासत में :आपत्तिजनक कमेंट्स से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। साथ ही जिस युवक का नाम आ रहा है उसे हिरासत में ले लिया गया है। जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। बताया जाता है कि युवक ने आपत्तिजनक कमेंट्स करने से इंकार करते हुए किसी के द्वारा उसकी फर्जी आईडी बनाकर ऐसा करने की संभावना जताई है।

धार्मिक भावनाओं काे भड़काने का जुर्म दर्ज
रामपुर चौकी में फेसबुक में दिख रहे आईडी और आपत्तिजनक कमेंट्स के आधार पर तथाकथित इरफान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। जिसमें उसके खिलाफ एक संप्रदाय से दूसरे संप्रदाय में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए धारा 295, 153(क) आईपीसी की कार्रवाई की गई है। सिटी कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार ने बताया कि मामले में आरोपी तथाकथित इरफान है। मामले में जांच की जाएगी। जिसके बाद आरोपी का नाम स्पष्ट होगा।

कोरबा : अपराध दर्ज कराने रामपुर चौकी पहुंचे संगठन के युवा।

खबरें और भी हैं...