पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीवास समाज के जगदीश अध्यक्ष, अशोक बने सचिव

श्रीवास समाज के जगदीश अध्यक्ष, अशोक बने सचिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति की जिला कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को अंजनीकुंज कुआंभट्‌ठा में हुआ। चुनाव अधिकारी वीआर ठाकुर, घनश्याम श्रीवास, प्रदेश संयोजक मोहनलाल श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास, आरएन श्रीवास, सहसचिव लखनलाल श्रीवास की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें समाज के अध्यक्ष जगदीश श्रीवास, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर श्रीवास, राजेश श्रीवास, महासचिव लक्ष्मण श्रीवास, सचिव अशोक श्रीवास, सहसचिव शत्रुघन श्रीवास, कोषाध्यक्ष शिवनारायम श्रीवास, सहकोषाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, व्यवस्थापक सह कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास, राजेश्वर श्रीवास बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...