बच्चों ने बेटी बचाओ का संदेश देती दिल छूने वाली बनाई रंगाेली
वार्षिक खेल गतिविधियों का हिस्सा बनने वाले आईटियन अपनी प्रेरक सोच को प्रदर्शित कर रहे हैं। रंगोली में जहां बेटी बचाओ का संदेश देती दिल को छू लेने वाली तो पेंटिंग में कलात्मक बारीकियांें को दर्शाता है।
आईटी कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई है। 14 फरवरी तक चलने वाली स्पर्धा के पहले दिन छात्र-छात्राओं के लिए टेबल टेनिस की प्रतियोगिता मलय चटर्जी के मार्गदर्शन में कराई गई वहीं दूसरे दिन रंगोली, पेंटिंग, फेस आन फेस, कुकिंग की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के हाथ में रंगों की कला उनके बनाए गए आकृति में देखने को मिली। यह प्रतियोगिता एस पाण्डेय, पी मनक, अविनाश कौर, एस मेहता, एम चटर्जी ने संपन्न कराए। मंगलवार व बुधवार को दोनों वर्ग के लिए वालीबाल व क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स में ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, शार्टपुट, डिस्क थ्रो की प्रतियोगिता 12 फरवरी को कॉलेज कैंपस में होगी। 13 फरवरी को खो-खो, कबड्डी व 14 को बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। आईटी कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सीएल सोनकर के मार्गदर्शन व स्पोर्ट्स टीचर एम हक के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन हो रहा है। हक ने बताया कि कालेज स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा जो इंटर कालेज स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
आईटी कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वाॅलीबाल में प्रदर्शन करती छात्राएं।