एसआई पर एफआईआर दर्ज
कोर्ट से आदेश होने के बाद शनिवार को आबकारी विभाग के एसआई रंजीत गुप्ता के खिलाफ उरगा थाना में एफआईआर दर्ज हो गया। इस मामले में पुलिस जांच करके एक माह में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।
उरगा के कोथारी की रहने वाली सुमित्रा बाई के परिवाद पर शुक्रवार को कोर्ट ने आबकारी विभाग के एसआई रंजीत गुप्ता के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था। शनिवार को आदेश कॉपी उरगा थाना पहुंची। जहां पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/2016 में रंजीत गुप्ता के खिलाफ धारा 384, 167, 168 भादवि का जुर्म दर्ज कर लिया। प्रकरण कायम करने के बाद अब पुलिस इस मामले में जांच करके साक्ष्य जुटाएगी। जिसके आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार करके एक माह के भीतर कोर्ट में प्रस्तुत करना होगा। पुलिस जांच में साक्ष्य के आधार पर ही एसआई रंजीत गुप्ता की गिरफ्तारी कर सकती है। साक्ष्य पुख्ता नहीं होनेे की स्थिति में फाइनल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट से आगे की कार्रवाई होगी। गैर के मोबाइल से की गई रिकार्डिंग! : पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उरगा थाना में शिकायत करने के बाद महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हंै। मोबाइल अब तक जमा नहीं हुआ। दूसरी ओर चर्चा है कि महिलाओं ने जिस मोबाइल पर बातचीत रिकार्डिंग की है वह किसी गैर व्यक्ति (शराब ठेकेदार के गुर्गे) का है। जिसने महिला को तैयार करके बातचीत रिकार्डिंग कराई थी और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। पंचायत की िशकायत पर भी जांच चल रही है।
एफआईआर दर्ज आगे जांच होगी
कोर्ट के आदेशानुसार आबकारी विभाग के एसआई रंजीत गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच करके रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। निर्धारित अवधि के भीतर कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट पेश किया जाएगा। गोपाल वैश्य, प्रभारी उरगा थाना