पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालको के निलंबित कर्मी हुए बहाल

बालको के निलंबित कर्मी हुए बहाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा|बालको प्रबंधन ने ट्रांसफर आदेश का पालन नहीं करने वाले एक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। एक दिन बाद ही उसका निलंबन समाप्त कर दिया। जारी आदेश में कहा था कि गंभीर कदाचार करने की जानकारी उन्हें मिली है। कंपनी बर्खास्तगी की कार्रवाई भी कर सकती है। सबसे पहले प्रोसेस तकनीशियन-2 लोकेश साहू पर कार्रवाई की गई है। 6 फरवरी को प्रबंधन ने फैब्रिकेशन से 30 तकनीशियन कर्मियों का ट्रांसफर पॉट रूम में किया है। उन्हें 12 फरवरी तक पॉट रूम में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया था। यह स्थानांतरण एजीएम एचआर मेटल व पावर ने किया था। लेकिन चार कर्मचारी निर्धारित समय के भीतर अपनी उपस्थिति यहां नहीं दी। इसे गंभीरता से लेते हुए मेटल हेड दीपक प्रसाद ने निलंबित करने को आदेश जारी किया था। आदेश जारी होने की खबर से सरगर्मी तेज हो गई थी। ट्रेड यूनियनों के कुछ नेता सक्रिय हो गए और चर्चा के बाद प्रबंधन नेे लोकेश निलंबन समाप्त कर दिया।

खबरें और भी हैं...