प्रदर्शन करने वालों पर अपराध दर्ज
कोरबा| फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्स के विरोध में शुक्रवार की शाम हिंदू संगठन से जुड़े युवकों ने घंटाघर के पास प्रदर्शन किया था। कुछ देर के लिए वहां चक्काजाम भी कर दिया गया था। इस दौरान संदेही युवक के ठेले को भी आग लगा दिया गया था। पुलिस ने शैलेष पांडेय, बद्री अग्रवाल, पंकज शर्मा, विपिन चौधरी, शुभम गुप्ता समेत अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।