संस्था पर कार्रवाई करने एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
संस्था पर कार्रवाई करने एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
कोरबा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। दर्जन भर से ज्यादा युवक यहां पहुंचे और एक संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कारवाई करने की मांग की। इसके बाद वे गेट में बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करते रहे। अभाविप ने यह प्रदर्शन दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में कथित संगठन ने संसद हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरु के पक्ष में नारेबाजी करने का आरोप लगाकर किया।