पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर संवाददाता|कोरबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|कोरबा

कलेक्टर पी दयानंद ने राजस्व अधिकारियों को कार्यों में कसावट लाने की सख्त हिदायत दी है। मूल दायित्वों पर ध्यान देकर लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने को कहा है। साथ ही अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता में लेकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि नामांतरण, सीमांकन, भू अर्जन राशि वितरण, वन अधिकार पट्‌टा वितरण, भू-अर्जन, शासकीय विभागों को भू आवंटन, नक्शा सहित अभिलेख का अपडेशन, लोक सेवा गारंटी, लोक सेवा केन्द्र से संबंधित कार्यों में तत्परता बरतें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय पर नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि अधीनस्थ कार्यालय स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर टूर डायरी उनके समक्ष प्रस्तुत करें। मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अतिक्रमण हटाने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है। स्कूल, अांगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम, स्कूल, मुख्य मार्ग, उप स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास किए गए अतिक्रमण को प्राथमिकता के साथ हटाने को कहा है। जाति प्रमाण पत्र के लिए शिविर आयोजित कर इसका शीघ्र वितरण करने की हिदायत भी उन्होंने दी। बैठक में ए लकरा, हीना नेताम, बीके अग्रवाल समेत एसडीएम तहसीलदार, आरआई भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...