छात्राओं को मिली साइिकल
शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में अध्ययनरत 17 छात्राएं जिन्हें सत्र 2014-15 में सरस्वती साइकिल योजना का लाभ दिया जाना था। मद की राशि छात्राओं के खाते में जमा कराई गई थी। राशि मिलने पर छात्राओं ने साइकिल क्रय कीं। साइिकल से स्कूल पहुंची छात्राओं को शाला विकास समिति के सदस्यों की उपस्थिति में साइकिल बांटी गई।
छात्राओं को समिति के सदस्य इमाम हुसैन ने की-रिंग प्रदान की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मो. हाशिम खान, पार्षद अघन बाई, विधायक प्रतिनिधि ज़ाकिर शेख, सदस्य वर्धन भारिया, गजेन्द्र राठौर सहित हाई स्कूल, मिडिल स्कूल व प्राइमरी स्कूल के शिक्षक व्याख्याता उपस्थित थे।
छात्राओं को साइकिल के साथ की-रिंग विकास समिति के सदस्य।