निहारिका क्षेत्र से पल्सर की चोरी
निहारिका क्षेत्र से पल्सर की चोरी
कोरबा | सोमवारकी देर शाम निहारिका में विनायक रेजेंसी होटल के सामने से पल्सर बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार निवासी महेश कुमार पिता जोगीराम आवश्यक कार्य से निहारिका क्षेत्र में स्थित एक क्लीनिक में पहुंचा था। जहां उसने अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी-12-एन-9540 को विनायक रेजेंसी होटल के सामने खड़ी की थी। जहां देर शाम करीब 7-8 बजे के बीच चोरों ने उक्त बाइक को पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर रामपुर चौकी पुलिस चोरी का जुर्म दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि बाइक चुराने वाला युवक घटनास्थल के समीप एक संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह में कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है।