पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर को लगा मिर्गी का झटका, हेड इंजूरी से मौत

प्रोफेसर को लगा मिर्गी का झटका, हेड इंजूरी से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | एचटीपीपीकालोनी से बाइक चलाते हुए इंजीनियरिंग कालेज जा रहे एक प्रोफेसर को मिर्गी का झटका आया। सड़क पर गिरने से हेड इंजूरी पहुंची जिससे उनकी मौत हो गई।

नकटीखार स्थित आईटी (इंजीनियरिंग कालेज) में रितेश दुबे संविदा में प्रोफेसर थे। वे सपरिवार एचटीपीपी कालोनी (दर्री) के आवास क्रमांक-डी-7 में सपरिवार निवासरत थे। मंगलवार की सुबह प्रोफेसर दुबे बाइक क्रमांक सीजी-11-सीएफ-6797 में अपने आवास से कालेज जाने के लिए रवाना हुए। उनके साथ कालोनी निवासी शब्बीर जो इंजीनियरिंग कालेज में इलेक्ट्रीशियन है वह भी बाइक में सवार हो गया। वे दर्री की ओर से व्हाया कोहड़िया होते हुए बाइपास से ढेंगुरनाला पुल के पास पहुंचे। जहां से आईटीआई जाने वाले मार्ग से कालेज की ओर जा रहे थे। बाइक शब्बीर चला रहे थे। उनकी बाइक रामपुर शराब भट्‌टी के आगे पहुंचे ही थी कि पीछे बैठे प्रोफेसर को एकाएक चक्कर गया। जिससे बाइक समेत वे दोनों गिर गए। घटना में उन्हें हेड इंजूरी पहुंची। उन्हें संजीवनी एक्सप्रेस में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण उपरांत डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर के परिजनों ने बताया कि उन्हें मिर्गी का प्राब्लम था। सभवत: मिर्गी का झटका लगने से यह हादसा हुआ है। डाक्टराें ने भी अनआफिसियल तौर पर मिर्गी के झटके की वजह से प्रोफेसर के गिरने और हेड इंजूरी पहुंचने से मौत की बात कही है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद दर्री क्षेत्र इंजीनियरिंग कालेज में शोक की लहर फैल गई।

वाहन की ठोकर से युवक गंभीर

कटघोरा-अंबिकापुररोड पर बरपाली मोड़ के पास सोमवार की रात किसी मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार कापूबहरा (कटघोरा) निवासी अजय सिंह गोड़ (25) पिता मंत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा था। समीप क्षतिग्रस्त बाइक थी। रात लगभग 8 बजे वहां से गुजर रहे पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल के एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ ने उसे देखा। इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को देकर उसे कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

रितेश दुबे