- Hindi News
- दूसरे दिन 159 ने लिया नामांकन दो ने किया नामांकन दािखल
दूसरे दिन 159 ने लिया नामांकन दो ने किया नामांकन दािखल
भाजपा जिला चयन समिति की बैठक में घमासान
भाजपाजिला चयन समिति की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज में हुई। जिसमें नगर निगम के 67 वार्ड, नगर पालिका दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरीकला पाली के अध्यक्ष वार्डों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। निगम के वार्ड क्रमांक 2 में पेनल को लेकर दिग्गज भाजपाई आपस में उलझ गए। बाद में मान मनौव्वल के बाद बैठक शांतिपूर्वक निपट गई। दावेदारों का पैनल बनाकर सूची को संभागीय चयन समिति को भेजा जाएगा।
जिला चयन समिति की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। समिति के सदस्य सांसद डा. बंशीलाल महताे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, महापौर जोगेश लांबा, प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री मनोज सिंह, ज्योतिनंद दुबे, कोषाध्यक्ष राजबीर अग्रवाल की उपस्थित में बैठक शुरू हुई। नगर निगम के 67 वार्डों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पेनल तैयार किया गया। वार्ड क्रमांक 2 की चर्चा के दौरान 6 सदस्यों ने विकास अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई। साथ ही कहा कि इसे पेनल के बजाए सिंगल भेजा जाए। इस पर जिलाध्यक्ष असहमति जताई। इस पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उनका साथ देते हुए पूर्व गृहमंत्री कंवर ने कहा कि अगर वरिष्ठों काे नजरअंदाज किया जा रहा है तो बैठक में रहने का कोई मतलब नहीं है। यह कहकर कंवर बैठक से उठकर जाने लगे। उनके पीछे-पीछे बनवारी लाल अग्रवाल भी कार्यालय के बाहर प्रांगण तक पहुंच गए थे। दोनों अपने वाहन में बैठ ही रहे थे कि अशोक चावलानी ने मान मनौव्वल कर अदंर ले गए। इसके बाद पूरे समय बैठक शांतिपूर्वक चली। हालांकि दोनों ही नेताओं ने किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। जिन वार्डों में विवाद नहीं था वहां से सिंगल नाम भेजा गया है। साथ ही नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ पार्षद प्रत्याशियों की सूची का पेनल बनाकर संभागीय समिति को भेजा गया है। महापौर दावेदारों पर चर्चा करने संभागीय समिति की बैठक बिलासपुर में हाेगी।
हरिकांति दुबे
कार्यालय के बाहर लगाया ताला
समितिकी बैठक के दौरान दावेदारों को दूर रखने के लिए कार्यालय के बाहर ताला लगा दिया गया था। कार्यालय में पार्टी के निर्धारित सदस्य ही उपस्थित थे। कई दावेदार कार्यालय तक पहुंचते रहे। लेकिन उन्हें