सफाई कामगारों की बैठक कल
कोरबा | स्कूलअंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ की बैठक 11 दिसंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन एयर थिएटर परिसर में होगी। जिसमें सभी पांच ब्लाक के पदाधिकारी सदस्य शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रामलाल रात्रे ने बताया कि इस दौरान प्रांताध्यक्ष संतोष खांडेकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में सफाई कामगारों की समस्याओं को लेकर चर्चा होगी और इसके निराकरण के लिए रणनीति भी तैयार की जाएगी।