पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीदी की हुई समीक्षा

धान खरीदी की हुई समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टररीना कंगाले ने जिला पंचायत सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में आयोजित बैठक में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, आपरेटरों को हिदायत देते हुए कहा है कि वे समर्थन मूल्य में धान खरीदी की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी के साथ करें।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वे स्वयं प्रत्येक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और व्यवस्था का जायजा लेंगी। बैठक में समितिवार धान खरीदी की अब तक की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों में आद्रतामापी यंत्र को सही हालत में रखने उसका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंप्यूटर आपरेटरों को धान खरीदी से संबंधित अद्यतन साफ्टवेयर डाउनलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों में बैनर लगाए जाने, विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि को चालू हालत में रखने, दीमकरोधी दवाओं की उपलब्धता, वर्षा से बचाव के लिए तालपत्री, कैप कव्हर की उपलब्धता, तौल के लिए तराजू बांट का सत्यापन तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केंद्र के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने समितिवार उनकी समस्याएं भी जानी तथा उनके शीघ्र निराकरण की कार्यवाई के लिए आश्वस्त किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विलास संदीपान भोसकर, जिला विपणन अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी मसीह, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।

बैठक लेती कलेक्टर रीना बाबा साहेब कंगाले।