पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस मंे कुसमुंडा क्षेत्र बनी िवजेता

टेबल टेनिस मंे कुसमुंडा क्षेत्र बनी िवजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयउत्खनन कर्मशाला गेवरा में आयोजित एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय बेडमिंटन प्रतियाेगिता का शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम दीपका में समापन हुआ। इस दौरान निदेशक कार्मिक डा. आरएस झा मुख्य अतिथि तथा महाप्रबंधक कल्याण संजीव कुमार, विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला के जेसीसी कल्याण समिति तथा सुरक्षा समिति के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही कोल इंडिया के जेबीसीसीआई सदस्य सुरेन्द्र पांडेय भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में एसईसीएल के 14 क्षेत्रों से कुल 77 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनके बीच कुल 123 मैच हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 दिसंबर को महाप्रबंधक केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला गेवरा एसके भौमिक ने किया था। प्रतियोगिता में कुसमुंडा क्षेत्र ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को हराकर चैम्पियशिप का खिताब हासिल किया। वहीं पर्थ देवघरिया(कोरबा) ने एकल खिताब, मनोज सिंह (दीपका) नमन वत्स गेवरा क्षेत्र ने युगल खिताब हासिल किया।

ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।