कोरबा | अपरकलेक्टर इफ्फत आरा का तबादला जांजगीर-चांपा जिला किया गया है। कोरबा से उनका तबादला कोरिया जिला किया गया था। अस्वस्थ्य होने के कारण तबादला आदेश में संशोधन करते हुए जांजगीर-चांपा किया गया है। उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है।