पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोनही प्रताड़ना के मामले में जुर्म दर्ज

टोनही प्रताड़ना के मामले में जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | एकमहिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम चिर्रा निवासी दिलमत राठिया (35) पति जगलाल को गांव के ही जयकुमार राठिया धनसाय राठिया टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग होकर दिलमत ने पुलिस से उनके खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर लिया।