खरीदी में गड़बड़ी हुई तो होगी कार्रवाई
कलेक्टररीना कंगाले ने बरपाली कोथारी में स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा धान उपार्जन की स्थिति की जानकारी ली। सुतली, बारदाना तथा अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आद्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान में नमी की मात्रा जांच कर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान खरीदी करने कहा।
उन्होंने आद्रतामापी यंत्र को चालू हालत में रखने उपयोग सुनिश्चित करने, धान खरीदी के लिए वजन मापने तुला बांट निर्धारित मापदंड के अनुरूप रखने तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो यह सुनिश्चित करने, कोथारी धान खरीदी केंद्र में कृषकों के पंजीयन की स्थिति का स्वयं कंप्यूटर में अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान खाद्य अधिकारी एच मसीह भी उपस्थित थे।
निरीक्षण करती कलेक्टर रीना कंगाले।