बोर्ड परीक्षा, केंद्राध्यक्षों की तैयारी बैठक कल
बोर्ड परीक्षा, केंद्राध्यक्षों की तैयारी बैठक कल
कोरबा | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हाई, हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के सफल संचालन के लिए 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में परीक्षा संबंधी बैठक आयोजित की है। जिसमें हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के सभी केद्राध्यक्षों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया है। बैठक में प्रतिनिधि की उपस्थिति मान्य नहीं की गई है। बैठक में उपलब्ध फर्नीचर, पेयजल, टायलेट की जानकारी के साथ ही बालिका इन्सेंटिव, राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति तथा नियमित भृत्य के संबंध में निर्धारित प्रपत्र अनुसार जानकारी के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।
सचिव को हटाने ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित
बरपाली | ग्राम पंचायत सलिहाभाठा के सचिव भुजबल यादव को हटाने पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव पंचायत भवन में मंगलवार को हुई बैठक में लाया गया। बैठक में ग्राम पंचायत के कार्यों का लेखा जोखा तथा विकास कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करना था, लेकिन सचिव बैठक में नहीं आए। इसके पूर्व भी कई बैठकों में अनुपस्थित रहने के कारण कार्य लटके हुए हैं। मंगलवार को बुलाई गई बैठक में पुन: अनुपस्थित होने के कारण सरपंच रामप्रसाद कंवर व पंचों ने एक राय होेकर सचिव को हटाकर अन्य किसी की नियुक्ति करने की मांग सीईओ से की है ताकि गांव के विकास कार्यों को गति मिले।