पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी बस के लिए बनेंगे 80 स्टाॅपेज

सिटी बस के लिए बनेंगे 80 स्टाॅपेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चल रहे सिटी बस जल्द ही निर्धारित स्टापेज में रूकेंगे। इसके लिए सभी रूट पर सर्वे के बाद 80 स्टापेज तय किया गया है। इन स्थानों पर सिटी बस स्टाप का निर्माण किया जाएगा। यात्रियों को निर्धारित स्थान से ही अपनी यात्रा शुरू करनी होगी।

जिले में सिटी बस सेवा को शुरू हुए 50 दिन से ज्यादा समय हो गया। बावजूद इसके सिटी बसों के लिए स्टापेज का निर्धारण नहीं हुआ। इसी कारण वर्तमान में सिटी बस को यात्रियों के हाथ दिखाते ही रोक दिया जाता है। इसे लेकर आटो संघ और निजी बस मालिकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन अब जल्द ही सिटी बस का परिचालन भी सिस्टम से होने लगेगा। दरअसल डेढ़ माह तक सिटी बस के परिचालन के दौरान सभी रूट पर स्टापेज के लिए सर्वे किया गया। जिसमें बस स्टापेज, प्रमुख चौक-चौराहों समेत जरूरी स्थानों को चिन्हित किया गया। इस तरह सभी रूट को मिलाकर कुल 80 स्टापेज बनाना तय किया गया है। जल्द ही इन स्थानों पर सिटी बस स्टापेज का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इसके लिए प्राइवेट पार्टनरशिप की तलाश की जा रही है। हालांकि भविष्य में जरूरत के हिसाब से स्टापेज की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है। स्टापेज के बाद सिटी बसों के लिए टाइमिंग का निर्धारण भी किया जाएगा। इसमें ट्रेन कनेक्शन समेत ऑफिस, कॉलेज के समय के हिसाब से सिटी बसों का फेरा शुरू किया जाएगा।

तीन रूटों पर बढ़ी बसों की संख्या
सिटी बस सेवा शुरू होते समय 6 रूटों पर 26 बस चल रही थी। इसमें 8 बसों का इजाफा हुआ है। जिन्हें दीपका, हरदीबाजार और कटघोरा रूट पर चलाया जा रहा है। जिससे अब थोड़ी-थोड़ी देर में इन रूट के लिए सिटी बस उपलब्ध है और यात्रियों को राहत मिल रही है। हालांकि कुछ अन्य रूट पर सिटी बस का परिचालन शुरू होने पर कई रूट से बसों की कटौती की जाएगी।

एलईडी से दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
सिटी बस में एलईडी के जरिए शासकीय योजनाओं की जानकारी देने की पहल जिला प्रशासन ने की है। इसके तहत मंगलवार को एक सिटी बस में एलईडी लगाकर सफर करते हुए कलेक्टर पी दयानंद, निगम आयुक्त अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विलास संदीपान भोस्कर ने ट्रायल किया। बुधवार से कटघोरा रूट की एक बस में एलईडी लगा दिया गया। अन्य बसों में भी जल्द एलईडी लगाई जाएगी।

52 दिन में 6 लाख ने किया सफर, प्रतिदिन 13 हजार
जिले में सिटी बस सेवा शुरू हुए 52 दिन पूरे हो गए। इस दौरान सभी रूट को मिलकर लगभग 6 लाख यात्रियों ने सिटी बस में सफर किया है। प्रतिदिन का औसत देखा जाए तो लगभग 13 हजार यात्री सिटी बस में सफर करते हैं। इस तरह कम समय में सिटी बस को बेहतर प्रतिस्पाद मिल रहा है।

बेहतर सेवा देने का प्रयास
सिटी बस के लिए सभी रूट पर स्टापेज तय होगा। जो प्रोसेस में चल रहा है। आमजन को शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के जरिए बेहतर सेवा मिल सके इसके लिए कंपनी की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। दिनेश शेट्‌टी, दुर्गाम्बा कंपनी

िकस रूट पर कितनी बसों का संचालन
रूट पहले अब

दीपका 2 5

बालको 6 6

हरदीबाजार 5 6

कटघोरा 8 12

बांकीमोंगरा 5 5

रजगामार 2 2

दाे माह के भीतर आ जाएगी आठ एसी बस
जिले में कुल 45 सिटी बस चलाई जानी है। जिसमें से 8 बस एसी और 37 बस नॉन एसी होगी। हालांकि अब तक जिले में एक भी एसी बस नहीं पहुंची है। सिटी बस आपरेटर के अनुसार दो माह के भीतर सभी एसी बस आ जाएगी। जिससे गर्मी के सीजन में यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। एसी बस के चलने से यात्रियों को भले ही अधिक किराया देना पड़ेगा। लेकिन गर्मी के समय राहत भी मिलेगी। सबसे बड़ी समस्या स्टापेज की है।

कोरबा : टीपी नगर चौक से यात्री लेकर जाती सिटी बस।

खबरें और भी हैं...