हजारों बच्चों को खिलाई गई कृमि नाशक गोली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवास के मौके पर बुधवार 10 फरवरी को जिले में 6 साल से 19 साल तक के ब्चों को कृमि नाशक गोली खिलाई गई।
इस दिवस का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. पीआर कुंभकार, डीईओ डीके कौशिक, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति डॉ. नरेश देवांगन समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सीतामणी स्थित सरस्वती स्कूल में किया गया। जहां दर्ज संख्या 664 में 617 को कृमिनाशक गोली खिलाई गई। इसी तरह हर स्कूलों में बच्चों को यह दवाई दी गई। सीएमएचओ डॉ. कुंभकार के मुताबिक पहले दिन कृमिनाशक गोली खाने से वंचित रहे बच्चों को मॉपअप राउंड में 15 फरवरी को यह गोली खिलाई जाएगी। इस गोली के खाने से खून की कमी में सुधार और पोषण स्तर बेहतर होता है।
कोरबा : स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक गोली का वितरण किया गया।