कालेज के छात्र ने लगाई फंासी
कोरबा | रूमगरा निवासी एक कालेज छात्र ने घर पर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस मर्ग कायम करके जांच कर रही है।
बालको थाना अंतर्गत रूमगरा निवासी बजरंग सोनी का पुत्र वासुदेव (20) शहर के एक निजी कालेज में बीकॉम का छात्र था। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानीरात उसने घर पर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना बालको थाना में दी गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम करके जांच में जुट गई। युवक ने किस वजह से आत्महत्या किया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस संभावना जता रही है कि एक माह बाद होने वाले एक्जाम के टेंशन में आकर वासुदेव ने आत्महत्या की होगी।