पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या का फरार आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था, पकड़ा गया

हत्या का फरार आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था, पकड़ा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड के गुमला में दो साल पहले शिक्षक भाई-बहन का अपहरण करके उनकी फिरौती वसूलने के बाद उनकी हत्या करके भागे अपराधी को शहर के पथर्रीपारा से पकड़ा गया। झारखंड से पहुंची पुलिस टीम ने रामपुर पुलिस के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार किया।

झारखंड के गुमला जिला के कोराम गांव से वर्ष 2014 में शिक्षक भाई-बहन का अपहरण कर लिया गया था। अपहृत भाई-बहन के एवज में फिरौती वसूली गई। लेकिन उन्हें छोड़ने के बजाए गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम उसी गांव के अपराधी सुकरा सिंह उर्फ प्रेम सिंह ने दिया था। जो घटना के बाद से फरार हो गया था। झारखंड पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। लेकिन संभावित स्थानों पर वह नहीं मिल रहा था। गत दिनों झारखंड पुलिस को मुखबिर से उसकी जानकारी मिली थी। जिसमें उसके कोरबा के पथर्रीपारा में निवासरत रिश्तेदार के यहां नाम बदलकर छिपा होना बताया गया। इसके आधार पर मंगलवार को झारखंड के गुमला थाना से एसआई के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस टीम कोरबा पहुंची। यहां सिटी कोतवाली पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। टीआई यदुमणी सिदार के निर्देश पर रामपुर चौकी प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी रामगोपाल करियारे के साथ रामपुर पुलिस की टीम झारखंड पुलिस के साथ पथर्रीपारा पहुंची।

जहां संभावित घर की घेराबंदी करके सशस्त्र दबिश दी गई। जहां फरार अपराधी सुकरा सिंह पकड़ा गया। पुलिस की संयुक्त टीम उसे गिरफ्तार करके रामपुर चौकी ले गई। जहां उसे झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम उसे रात में ही लेकर गुमला के लिए रवाना हो गई।

मुखबीर से एक साल पहले देखे जाने की सूचना थी
झारखंड पुलिस के गुमला थाना की जो टीम शहर पहुंची थी। उसे गत दिनों जो सूचना मिली थी उसमें एक साल पहले सुकरा सिंह को पथर्रीपारा में देखना बताया गया था। उसके कुछ रिश्तेदार पथर्रीपारा में रहते हैं जहां वह बलराम सिंह के नाम से ठहरा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम पतासाजी करते हुए पहुंची थी। उसके वर्तमान में वहां होने की जानकारी पुख्ता होने के बाद पुलिस ने दबिश दी थी।

कई मामलों में है आरोपी
रामपुर चौकी प्रभारी रामगोपाल करियारे ने बताया कि सुकरा सिंह ने गुमला में दोहरे अपहरण और हत्याकांड के अलावा एक व्यापारी का अपहरण भी किया था। लेकिन वहां के पुलिस के प्रयास से व्यापारी को छुड़ा लिया गया था। उसने झारखंड में कई गंभीर अपराध किए हंै। वह लगातार स्थान और नाम बदलकर रह रहा था। उसने अन्य राज्य में वारदात कि है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...