पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेन कार्ड की अनिवार्यता से बढ़ी नाराजगी, बंद रहा सराफा बाजार

पेन कार्ड की अनिवार्यता से बढ़ी नाराजगी, बंद रहा सराफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को कोरबा सराफा एसोसिएशन ने अपने संस्थान बंद कर विरोध जताया। नगर में सराफा दुकान पूरी तरह बंद रहीं।

केन्द्र सरकार ने 1 जनवरी से 2 लाख की नगद खरीदी बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश से सराफा व्यापार प्रभावित होने लगा है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में बुधवार को सराफा मार्केट बंद रखा गया। जिसका समर्थन जिले का सराफा एसोसिएशन ने भी किया। कोरबा सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी प्रतिष्ठान बंद कर दुकान के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। जिसमें विजय सोनी, किशोर सोनी, रूपेश सुनालिया, मोतीलाल, पवन सोनी, जितेन्द्र सोनी, जगदीश सोनी, जयकिशन सोनी, रामकुमार सोनी, शत्रुघन सराफ, पीतांबर सोनी, विजय पारेख, रोहित शाह, राजेश सोनी शामिल रहे।

कोरबा : दुकान बंद कर बैठे सराफा व्यवसायी।

खबरें और भी हैं...