पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | एसवीपावर प्लांट रेकी के भूविस्थापित कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनकी 9 सूत्रीय पूर्व की मांगों का निराकरण भी नहीं हो पाया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से फरियाद की।

नवजागृति श्रमिक कल्याण समिति के द्वारा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर, 27 सितंबर और 2 जनवरी को भी आवेदन देकर कलेक्टर को अवगत कराया गया था। पिछले दिनों धरना के दौरान प्रबंधन ने पांच फरवरी तक भुगतान देने का लिखित समझौता किया था। लेकिन इसका पालन प्रबंधन ने नहीं किया। कर्मचारियों के परिवार को भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। जमीन लेने के बाद कंपनी द्वारा नौकरी के लिए भी टाल-मटोल किया जा रहा है। निर्धारित से कम वेतन उन्हें मिल रहा है। इपीएफ की राशि भी प्रबंधन द्वारा जमा नहीं की जा रही है। मेडिकल बीमा की सुविधाएं भी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने सात दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।