पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेमेंट नहीं होने से अब तक बंद है इंटरनेट की कनेक्टीविटी

पेमेंट नहीं होने से अब तक बंद है इंटरनेट की कनेक्टीविटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | शहरमें तीसरी आंख से निगरानी करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का संपर्क करीब एक साल से पुलिस कंट्रोल रूम से टूट गया है। दरअसल पेमेंट अटकने की वजह से कंपनी ने इंटरनेट कनेक्टीविटी बंद कर दी है।

शहर में अपराध नियंत्रण समेत घटना-दुर्घटना के बाद त्वरित लोगों की मदद के लिए सीसीटीवी कैमरे (तीसरी आंख) लगाई गई है। शहर में आईटीआई चौक, सुभाष चौक (निहारिका), सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्टनगर चौक, सुनालिया चौक, पुराना बस स्टैंड में सभी दिशाओं को कव्हर करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके जरिए पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे इन स्थानों की निगरानी होती थी। कंट्राेल रूम में बकायदा इसके लिए अलग-अलग कम्प्युटर सिस्टम और प्रशिक्षित स्टाफ लगाया गया था। लेकिन करीब 1 साल से सीसीटीवी सिस्टम को इंटरनेट सुविधा देने वाली कंपनी का लाखों रूपए बकाया होने की वजह से कंपनी ने अपनी सेवा बाधित कर दी है। जिस कारण सीसीटीवी से कंट्रोल रूम के बीच इंटरनेट कनेक्टीविटी बंद है। इस कारण कंट्रोल से सीधी निगरानी नहीं हो पा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन निगम की ओर से अब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जा सका है।

मानिटरिंग नहीं रिकार्डिंग जारी

इंटरनेटकनेक्टीविटी नहीं होने की वजह से कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों का संपर्क कट गया है। इससे अब सीधे कंट्रोल रूम से मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि सीसीटीवी से सीधे मौके पर लगे कम्प्युटर में फुटेज रिकार्डिंग हो रही है। दूसरी ओर पुलिस कंट्रोल रूम में पड़े कम्प्युटर सिस्टम धूल खा रहे हैं।

इंटरनेटकनेक्टीविटी के लिए प्रयास जारी

^शहर के चौराहों में लगे सीसीटीवी सिस्टम की इंटरनेट कनेक्टीविटी बंद होने से कंट्रोल रूम से मानिटरिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि मौके पर सीसीटीवी काम कर रहे हैं और रिकार्डिंग हो रही है। इंटरनेट कनेक्टीविटी जल्द शुरू हो इसका प्रयास किया जा रहा है। डा.लाल उमेद सिंह, एडिशनल एसपी