पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में कब दूर होगी विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी

जिला अस्पताल में कब दूर होगी विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसओसर्टिफाइड जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बनी हुई है। वर्षो से यहां 4 पद रिक्त है जिसके लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।

जिला अस्पताल को बेहतर सुविधाओं के लिए आईएसआे सर्टिफिकेट मिला है। अस्पताल में लगातार मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। जिससे यहां मरीजों की संख्या मेंे इजाफा हुआ है। लेकिन यहां वर्षो से जारी विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी अब भी बनी हुई है। इसी कारण अधिकांश मरीजों को विशेषज्ञ डाक्टरों से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। इलाज के लिए या तो मरीजों को बड़े सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। या फिर मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ता है। दरअसल जिला अस्पताल का दर्जा मिलते ही यहां स्टाफ के लिए नया सेटअप बना। जिसमें वरिष्ठ अधीक्षक समेत विशेषज्ञ डाक्टर के 9 पद स्वीकृत हुए। लेकिन 5 वर्षो से अधिक समय बीतने के बाद भी यहां स्वीकृत विशेषज्ञ डाक्टरों के लगभग आधे पद रिक्त है। इन पदों पर विशेषज्ञ डाक्टरों की पदस्थापना नहीं होने की वजह से जिला अस्पताल में उनसे संबंधित केस के गंभीर मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। अस्पताल प्रबंधन भी ऐसे मरीजों को रेफर करने को मजबूर हो जाता है।

मरीजों को भी बिलासपुर, रायपुर के बड़े सरकारी अस्पताल या निजी अस्पताल जाने पर आिर्थक नुकसान उठाने के साथ परेशान भी होना पड़ता है। आईएसओ सर्टिफाइड जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की जरूरत होने के बाद भी मुख्यालय द्वारा इसके लिए किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

जिला अस्पताल।

जिला अस्पताल में दबाव अधिक

जिलाअस्पताल में जहां शहरी ग्रामीण क्षेत्र के मरीज सीधे पहुंचते हैं। वहीं जिले के सभी सरकारी अस्पतालों से गंभीर स्थिति में मरीजों को यहां रेफर किया जाता है। इस तरह जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव खासकर गंभीर केस के मरीज ज्यादा पहुंचते हैं। ऐसे मेंे यहां सभी तरह के विशेषज्ञ डाक्टरों की पदस्थापना हो यह जरूरी है। ऐसा होता तो मरीजों को दूसरे जिलों के अस्पताल या निजी अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इन विशेषज्ञ डाक्टरों की है कमी

>मेडिसिन विशेषज्ञ

> निश्चेतना विशेषज्ञ

> अस्थि रोग विशेषज्ञ

> मनोरोग विशेषज्ञ

मौजूदस्टाफ में बेहतर सेवा

^जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों समेत मेडिकल आफिसर की कमी बनी हुई है। बावजूद इसके मौजूद डाक्टर स्टाफ द्वारा मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध हो यह प्रयास किया जाता है। आपातकालीन कक्ष को भी बेहतर बना लिया गया है। मरीजों को अविलंब चिकित्सा सुविधा मिलने लगती है। डा.पीएस सिसोदिया, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

परेशानी