मायके पक्ष ने जताया हत्या का संदेह
दर्रीमें एक नवविवाहिता की फंदे पर शव लटकता मिलने के मामले मेंे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
दर्री थाना अंतर्गत जयभगवान गली में शनिवार को नवविवाहिता बेबी बाई पति प्रमोद कुमार का शव फंदे पर लटकता मिला था। मृतका के पति ने मायके जाने की जिद की वजह से उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया था। रविवार को मृतका के मायके वाले पहुंचे। उनके समक्ष पंचनामा अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान मृतका के शरीर में कुछ चोंट के निशान नजर आए। इस पर मायके वालों ने हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का संदेह जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। दर्री थाना के एसआई राजेंद्र यादव ने इस संबंध में बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है।
रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। मायके पक्ष के लोगों ने पति ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ना देने की बात कही है।