पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग प्रस्तुति के साथ प्रापर्टी एक्सपो का समापन

रंगारंग प्रस्तुति के साथ प्रापर्टी एक्सपो का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदडॉ. बंशीलाल महतो ने दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रापर्टी एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की भी मंशा है कि हर किसी का घर हो। इसे पाने की दिशा में प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन भी मददगार होगा।

सांसद डॉ. महतो तीन दिवसीय भास्कर प्रापर्टी एक्सपो के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि जेसीस क्लब के अध्यक्ष विमल अग्रवाल भी थे। अतिथियों ने पहले गणेश वंदना बाद में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. महतो ने कहा कि विगत दो वर्षों से दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रापर्टी एक्सपो का लाभ जिले के लोगों को मिला है। उन्हें भरोसेमंद बिल्डर डेवलपरों की संपत्ति की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाती है।

दैनिक भास्कर के सेटेलाइट मार्केिटंग के स्टेट हेड-1 र|ाकर जायसवाल स्टेट हेड-2 रविकांत ढिमोले ने प्रापर्टी एक्सपो की जरूरत उसके उपयोगी होने संबंध में जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत ब्यूरो प्रमुख मनोज शर्मा, उप संपादक गोविंद साहू, रायगढ़ यूनिट हेड सुनील अग्रवाल, कोरबा मार्केटिंग हेड हरिशंकर सोनी, जांजगीर मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा सहित मार्केटिंग टीम ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह अिवनाश समूह के अरूण दुबे ने दिया। प्रापर्टी एक्सपो में प्रतिदिन परिवार के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर भी नृत्य संगीत की मनोरम प्रस्तुति का लोगों ने देर रात तक आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कंकरवार ने किया।

दीप प्रज्जवलन कर समापन समारोह का शुभारंभ किया डा. महतो ने, डांस की प्रस्तुति देते युवा कलाकार।