- Hindi News
- राष्ट्रीय सेवा योजना ने जमनीपाली स्कूल में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
राष्ट्रीय सेवा योजना ने जमनीपाली स्कूल में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
कोरबा | पब्लिकहायर सेकेंडरी स्कूल जमनीपाली की एनएसएस इकाई ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। स्वयं सेवकों ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय भी सुझाए गए। इस अवसर पर संदीप पटेल, धनीराम यादव, स्कूल की प्राचार्य अनिता साहू, सुनील चौहान, सुरेखा यादव, हेम चंद्रा, दीपलता उइके, चावला सहित 45 स्वयं सेवक उपस्थित थे।