मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने की मांग
कोरबा | वार्डक्रमांक 43, हसेदव क्रमांक 1 दर्री मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी देशी शराब दुकानों अन्यत्र हटाने की मांग पार्षद वीर साय धनुहार ने की है। इस आशय का पत्र पार्षद ने कलेक्टर को लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जहां शराब दुकान संचालित हैं वहीं से 100 मीटर के समीप शासकीय स्कूल 50 मीटर के अंदर सांई मंदिर है। मुख्य मार्ग होने के कारण वार्ड के लोगों के साथ स्कूली बच्चों को असुविधा होती है। वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि दुकान नहीं हटी तो क्षेत्र के लोगों के साथ उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। लंबे समय से क्षेत्र के लोग दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। नए ठेके के पहले दुकान हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।