सड़क हादसे में शहर के युवक की मौत
कोरबा | बिलासपुर-कोरबामार्ग पर रतनपुर बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में शहर के सीतामढ़ी निवासी महारथी चौहान (23) पिता कन्हैया लाल की मौत हो गई। महारथी पिकअप क्रमांक सीजी 12 एस 3141 का चालक था। वह पिकअप में नांदघाट से सब्जी लेकर कोरबा रहा था। रतनपुर बाइपास के पास वाहन के पिछले चक्के का एक्सल टूट जाने की वजह से यह हादसा हो गया। मामले में रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।