पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों को मिलेगी एफओबी की सुविधा

यात्रियों को मिलेगी एफओबी की सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के कोरबा रेल खंड अंतर्गत आने वाले छोटे स्टेशनों पर भी एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) की सुविधा देने पहल शुरू हो गई है। फिलहाल मड़वारानी स्टेशन में एफओबी का निर्माण चल रहा है, बताया जा रहा है इसकी सुविधा क्षेत्र के यात्रियों को 2 माह में मिलने शुरू हो जाएगी।

कोरबा चांपा के बीच के स्टेशनों में लगातार गुड्स ट्रेनों का दबाव होने से यात्री ट्रेनों में सफर करने वालों को प्लेटफार्म बदलने की समस्या वर्षों से बनी हुई थी। इस दिशा में रेलवे ने प्रयास करना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में एफओबी की सुविधा मड़वारानी स्टेशन पर दी जा रही है। रेल प्रशासन का कहना यहां के लोगों को 2 माह के अंदर यह सुविधा मिलने लगेगी। काफी हद तक काम पूरा कर लिया गया है, एफओबी पर शेड लगाने का काम बचा हुआ है। स्ट्रक्चर खड़ा होने के साथ शेड सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा। सीढ़ियों पर लगने वाले स्लैब पहले से ढाल लिए गए हैं, जिसे यथा स्थान लगा दिया जाएगा।

पहलेमड़वारानी में क्यों : मड़वारानीस्टेशन से लगा हुआ रेसीडेंसियल एरिया है। वहीं देवी मंदिर होने के कारण यहां यात्रियों का आना जाना अन्य स्टेशनों की तुलना में कहीं अधिक होता है। वहीं नवरात्र के समय दर्शनार्थियों का दबाव काफी हो जाता है।

यह होती है परेशानी

कोरबासे चांपा के बीच उरगा, सरगबुंदिया, मड़वारानी, कोथारी बालपुर स्टेशन पड़ते हैं। इस रूट पर यात्री ट्रेनों के साथ गुड्स ट्रेनों का सर्वाधिक दबाव रहता है। इसलिए स्टेशनों पर रेल पांताें की संख्या बढ़ा दी गई है। कहने को दो प्लेटफार्म हैं, लेकिन बीच में रेल पांत अधिक होने के कारण एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए काफी परेशािनयों का सामना करना पड़ता है। यह परेशान तब जोखिम पूर्ण हो जाती है, जब गुड्स ट्रेन एक या दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रहती हैं। ऐसे समय में यात्री ट्रेन पहुंचने पर बिना एफओबी के यात्रियों को ट्रेनों के नीचे से होकर जाना पड़ता है। लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेन पकड़ते हैं।

दोमाह में मिलेगी सुविधा

^मड़वारानीस्टेशन पर एफओबी दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अंचल के लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। यहां यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण पहले काम कराया जा रहा है। पूर्णता के बाद अन्य स्टेशनों को शामिल किया जाएगा। अवधेशत्रिवेदी, एआरएम, कोरबा रेल खंड