पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारेबाजी पड़ी महंगी, प्राचार्य ने थमाई छात्र को नोटिस

नारेबाजी पड़ी महंगी, प्राचार्य ने थमाई छात्र को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | आईटीकालेज में शुक्रवार को अभाविप के कुछ नेताओं के साथ कलेज के एक छात्र द्वारा कैंपस में नारेबाजी अवांछित कृत्य करने के आरोप मंे प्रभारी प्राचार्य ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे छात्र का भविष्य प्रभावित हो सकता है। सोमवार को आईटी कालेज प्रभारी प्राचार्य जीएल सोनकर ने ईईई अष्टम सेमेस्टर के छात्र दीक्षित देवांगन को जारी नोटिस में अिभभावकों के साथ उपस्थित होकर 5 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने कहा है। उन्होंेने कहा है कि छात्र दीक्षित ने कालेज मेंे संस्था की छवि प्रभावित की है। जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उधर अभाविप के महानगर सहमंत्री बद्री अग्रवाल ने कहा है कि प्राचार्य सोनकर द्वारा कार्यकर्ताओं को बाहरी तत्व बताया जा रहा है, अगर हमारे कार्यकर्ता बाहरी हैं तो उन्होंने पूर्व में हमारे दिए गए पत्रों का जवाब क्यों दिया।