पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालको के प्रवेश द्वार का उद्घाटन

बालको के प्रवेश द्वार का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोके नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार सिक्योरिटी चेक प्वाइंट का उदघाटन बालको के मुख्य प्रचालन अधिकारी अविनाश चंद राय ने किया। आयोजित पूजा में बालको के एल्यूमिनियम ऑपरेशन प्रमुख दीपक प्रसाद, सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव, प्रशासन महाप्रबंधक कर्नल डीएस भाटी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख रीना श्रीवास्तव, वाणिज्य सह महाप्रबंधक सुनील दीक्षित सहित अनेक बालको अधिकारी कर्मचारियों ने भागीदारी की।

नया मुख्य प्रवेश द्वार परसाभाठा बाजार के निकट निर्मित किया गया है। इस गेट में बायोमेट्रिक प्रणाली स्थापित है। दोपहिया वाहनों के लिए 12 द्वार हैं। इनमें से छह प्रवेश और छह बाहर जाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। पैदल प्रवेश करने वालों के लिए दो तथा चार पहिया वाहनों से प्रवेश करने वालों के लिए दो द्वार हैं। प्रवेश करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों ठेका कामगारों के अंगुलियों की छाप मशीन के जरिए स्कैन की जाएगी। स्कैनिंग में अंगुलियों के निशान की पुष्टि होने पर ही ऑटोमेटिक गेट खुलेंगे। बाहर से आने वाले आगंतुकों को भी बायोमेट्रिक पास जारी किया जाएगा। आगंतुकों से संबंधित समस्त डाटा कंप्यूटर में सुरक्षित होगा। बायोमैट्रिक प्रणाली की स्थापना बालको के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने नई दिल्ली की कंपनियों एसएएसी मंत्रा की मदद से की है।

फीता काटकर उदघाटन करते अविनाश चंद राय।