घासीदास जयंती में शामिल हुई महापौर
कोरबा | मेजरध्यानचंद मोहल्ला शिवनगर रूमगरा पहुंचकर महापौर रेणु अग्रवाल ने वहां स्थित जैतखाम की पूजा अर्चना की। बाबा गुरू घासीदास के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जयंती समारोह का आयोजन सतनामी कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गुरू वंदना से की गई तथा ध्वजारोहण के पश्चात पंथी नृत्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए बच्चे को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस दौरान सभापति धुरपाल सिंह कंवर, वार्ड पार्षद जगदीश सिंह, इस्माईल कुरैशी, राजकिशोर उपस्थित थे।