- Hindi News
- हार जीत से महत्वपूर्ण खिलाडि़यों में टीम भावना
हार जीत से महत्वपूर्ण खिलाडि़यों में टीम भावना
साऊथइर्स्टन कोल फील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) का अंतक्षेत्रीय एथलेटिक मीट 2014-2015 का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार की सुबह 9 बजे एसईसीएल कोरबा एरिया के महाप्रबंधक जेडएच खान के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
आयोजन सेंट्रल स्टेडियम एसईसीएल में हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए लगभग 11 क्षेत्र की टीम पहुंची है। महाप्रबंधक जेडएच खान ने एथलेटिक मीट का शुभारंभ करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने खिलाडि़यों से अपील की। इस दौरान उन्होने खेल के महत्व के बारे में अपने विचार रखे। उन्होनें बताया कि प्रबंधन हमेशा प्रतिभावान खिलाड़ी कर्मचारियों को अवसर प्रदान कर प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम भावना, संयुक्त प्रयास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन मायने रखती है, जो कि हमारी कम्पनी के उत्पादन, उत्पादकता एवं कल्याणकारी कार्यों में भी परिलक्षित होती है।
एथलेटिक्स के शुभारंभ अवसर पर एसईसीएल कोरबा एरिया के उपक्षेत्रीय प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, उच्चाधिकारी, क्षेत्रीय संचालन समिति के सदस्य, कल्याण मण्डल सदस्य, श्रम संघ प्रतिनिधि, सुरक्षा समिति के सदस्य, सीस्टा प्रतिनिधि के अलावा अन्य उपस्थित रहे। दो दिनों तक यहां दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक अन्य कार्यक्रम आयोजित किए होगे। विभिन्न् क्षेत्रो ंसे आए एथलीटस् ने मार्च पास्ट भी किया। एसईसीएल सेंट्रल स्टेडियम में आयोिजत दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का समापन 10 फरवरी को हुआ। कोरबा एरिया के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंक अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की शाम 5 बजे होगा। एथलेटिक मीट के समापन समारोह में एसईसीएल बिलासपुर के कार्मिक निदेशक आरएस झा मुख्य अतिथि होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक जेडएच खान करेंगे।
282 खिलाड़ियों ने की शिरकत
इसप्रतियोगिता में एसईसीएल कोरबा, गेवरा, दीपका, कुसमुण्डा, हसदेव, सोहागपुर, भटगांव, सीडब्लूएस कोरबा, जमुना-कोतमा, चिरिमिरी, विश्रामपुर, रायगढ़ क्षेत्र एवं एसईसीएल, मुख्यालय की टीमों के कुल 282 पुरूष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले रहे है। कृष्ण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए खेल की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि, प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में शामिल खिलाड़ी।