- Hindi News
- कोरबा | निकायचुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद
कोरबा | निकायचुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद
कोरबा | निकायचुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद जिला पुलिस एक बार फिर से चुनावी तैयारी में जुट गई है। जिला पुलिस का चुनाव सेल मतदान केंद्रों की तैयारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना बनाने में लग गया है। वहीं थाना-चौकी स्तर पर भी अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव निपटाने के लिए तैयारी की जा रही है। आचार संहिता के पालन के लिए पुलिस फिर से सघन अभियान चलाकर वाहन चेकिंग, गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू करेगी। वही चुनाव के लिए प्रतिबंधित सामग्री बटे इसके लिए भी निगरानी तेज की जाएगी।
चुनावी तैयारी में जुटी पुलिस