पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया बिजली बिल वसूली में छूट रहा पसीना

बकाया बिजली बिल वसूली में छूट रहा पसीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें बिजली बिल का बकाया लगभग 50 करोड़ तक पहुंच गया है। बकाया राशि की वसूली विद्युत वितरण विभाग पहले से काफी पीछे है। जिसे देखते हुए विभाग ने वसूली अभियान में तेजी लाया है। इससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। बिल नहीं पटाने वाले उपभोक्ताओं के लाइन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

विद्युत वितरण विभाग ने बिजली बिल की वसूली के लिए अिभयान छेड़ दिया है। टीम गठित कर बिजली बिल के बकाया राशि की वसूली की जा रही है। िजसे लेकर बिजली बिल पटाने वाले उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप की िस्थति है। जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल का बकाया लगभग 50 करोड़ पहुंच गया है। इसे देखते हुए विभाग को उच्च स्तर पर कार्रवाई के निर्देश मिले थे। बकाया बिजली बिल की राशि अिधक रहने के कारण विभाग को आखिर में तय लक्ष्य मे मुताबिक राजस्व वसूली मंें परेशानी हाेती है। िजले में बिजली चोरी पर अकुंश लगाने के लिए विद्युत वितरण विभाग के वििजलेंस टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है। मीटर में छेड़छाड़ कर, बायपास कनेक्शन, हुकिंग के जरिए बिजली चोरी के कारण विद्युत वितरण विभाग को काफी चपत लग रही है। विद्युत अापूर्ति व्यवस्था में कई तरह के बदलाव के बाद भी बिजली चोरी के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा है। विजिलेंस की स्थानीय टीम के द्वारा रूटिन कार्रवाई की जाती है। लेिकन इन दिनों विशेष जांच किया जा रहा है।

कुछ दिनों पूर्व विभाग के अधिकारियों ने कटघोरा सीएसईबी चौकी के टीपी नगर में अवैध विद्युत कनेक्शन के मामले में अपराध पंजीबद्ध कराने की कार्रवाई किया है। इससे अवैध कनेक्शन धारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।अिधकारियों के अनुसार समीक्षा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक िकतनी सफलता मिली है।

लापरवाही बरतने पर कार्रवाई

बकायाबिजली बिल की वसूली में तेजी लाने के साथ पारदर्शिता गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए है। वूसली सहित अन्य कार्याे में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी तरह अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई, लाइन लॉस कम करने, वितरण व्यवस्था के स्तर में सुध्ार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। जो उपभोक्ता बिल पटाने में आनाकानी कर रहे है। िवभाग ऐसे उपभोक्ताओं के लाइन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

लोक अदालत में 20 लाख की वसूली