- Hindi News
- पहले दिन 135 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र
पहले दिन 135 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र
नगरीयनिकाय चुनाव के पहले चरण के लिए कोरबा नगर निगम दीपका नगर पालिका के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। पहले ही दिन 135 लोगों ने आवेदन पत्र प्राप्त किया। इनमें नगर निगम के 116 और नगर पालिका दीपका के 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। हालांकि पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया है। महापौर के लिए डा. हरिकांति दुबे राखी तारक ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन लिया है। वहीं दीपका नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पतिराम कंवर, मनोरा लकरा, विजय भूषण कंवर धरम तिवारी ने नामांकन लिया है।
पहले ही दिन से नामांकन प्राप्त करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों ने नामांकन का आवेदन प्राप्त किया। 67 वार्डों के पार्षद पद के नामांकन के लिए 3 कक्ष बनाए गए हैं, जहां वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 23 तक का नामांकन के लिए रिटर्निंग आफिसर एडीएम हिना अनिमेष नेताम कोबनाया गया है। उन्होंने अपने कोर्ट स्थित कक्ष से नामांकन जारी किया। सर्वािधक 53 नामांकन इन 23 वार्डों के लिए जारी किया गया है। वार्ड क्रमांक 24 से 46 के लिए रिटर्निंग आफिसर निगम आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी हंै। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का नामांकन कक्ष बनाया गया है। इन वार्डों के लिए 47 नामांकन पहले दिन जारी किया गया। इसी तरह सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह ठाकुर वार्ड क्रमांक 47 से 67 के लिए रिटर्निंग आफिसर हैं। उनके कोर्ट को आरओ कक्ष बनाया गया है। यहां से 16 नामांकन जारी किया गया। नामांकन लेने वालों में अनेक पूर्व वर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। कुछ अभ्यर्थी अपने करीबी समर्थकों के साथ नामांकन लेने यहां पहुंचे। वहीं ज्यादातर अकेले उपस्थित होकर नामांकन हासिल किया। दोपहर 12 बजे तक नामांकन प्राप्त करने वालों की संख्या लगभ 50 हो गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों के अाने का सिलिसिला क्रमश: बढ़ता चला गया।
एनओसी पर विपक्ष नाराज
पार्षदों को एनओसी देने के नाम पर जबरन वसूली का आरोप विपक्ष के पार्षदों ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें लिखा है कि 31 मार्च 2012 के सामान्य सभा में कुछ पार्षदों को निगम ने मोबाइल उपहार के तौर पर दिया था। लेकिन अब एनओसी देने के एवज में मोबाइल लौटाने या इसकी कीमत 3480 रुपए जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। जबकि कई पार्षदों ने मोबाइल नहीं लिया है। जि