तालाब में डूबने से मासूम की मौत
कोरबा | हरदीबाजारचौकी अंतर्गत कोरबी के तालाब में एक मासूम की डूब जाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। कोरबी निवासी मुन्नालाल यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री नामिनी यादव घर के पास खेल रही थी। अन्य बच्चों के साथ वह तालाब किनारे पहुंची थी। जहां पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।