399 यूडीटी बने व्याख्याता
कोरबा | जिलेके 399 उच्च वर्ग शिक्षक पदोन्नत होकर व्याख्याता बने हैं। विभाग से राजधानी में जारी आदेश में प्रदेशभर के 1149 व्याख्याताओं के नाम इस प्रमोशन सूची में शामिल है। इस पदोन्नति पर शिक्षक संघ के डीपी नामदेव, एसके पाठक, एसके द्विवेदी, आरके पांडेय, कीर्तनलाल भारद्वाज, विनय सोनवानी, एसके पोर्ते समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।