नामांकन लिस्ट वितरण अाज से
कोरबा | कक्षा10वीं, 11वीं 12वीं के नामांकन चेकलिस्ट का वितरण मंगलवार से साडा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा। समन्वय संस्था के प्राचार्य रणधीरसिंह ने बताया कि नियमित छात्र-छात्राओं का चेक लिस्ट संभागीय कार्यालय से प्राप्त हुआ है। जिसका वितरण किया जाएगा, ताकि संशोधन की आवश्यकता हो तो 12 दिसंबर तक इसे संभागीय कार्यालय में जमा कराया जा सके।