पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच कर निःशक्तों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र

जांच कर निःशक्तों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | कलेक्टररीना कंगाले ने निःशक्त जनों का डाटाबेस तैयार करने जिले में निःशक्त व्यक्तियों का परीक्षण करने और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर आयोजित करने कहा है। शिविर में चिकित्सा दलों की उपस्थिति के लिए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है। सभी प्रकार के निःशक्तजनों के लिए शिविर का आयोजन कटघोरा में 19 दिसंबर को ग्राम धनरास, 24 दिसंबर को सिंघाली 9 जनवरी को भिलाईबाजार, पाली में 15 दिसंबर को हरदीबाजार, 30 दिसंबर को पोंड़ी 5 जनवरी को चैतमा, कोरबा में 14 जनवरी को कोरकोमा, 20 जनवरी को रजगामार 27 जनवरी को भैंसमा, करतला में 22 दिसंबर को बरपाली, 27 दिसंबर को करतला 3 जनवरी को तुमान, पोंड़ी उपरोड़ा में 11 दिसंबर को ग्राम जटगा, 18 दिसंबर को कोरबी 31 दिसंबर को पसान में किया जाएगा।