- Hindi News
- कांग्रेसी दिल्ली रवाना भाजपा ने की रायसुमारी
कांग्रेसी दिल्ली रवाना भाजपा ने की रायसुमारी
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री निवास का घेराव करने कांग्रेसी दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां प्रदर्शन के बाद चुनाव चयन समिति की बैठक होगी। दूसरी ओर सोमवार को भाजपा जिला चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें निगम के पार्षद, नगर पालिका दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरी पाली के दावेदारों की सूची पर रायसुमारी की गई। एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस अभी भी प्रदर्शन में उलझी हुई है। बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन है। जिसमें शामिल हाेने विधायक जयसिंह अग्रवाल, रामदयाल उइके, जिलाकांग्रेस अध्यक्ष हरीश परसाई, उपाध्यक्ष धरम निर्मले, शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, अर्चना उपाध्याय, तनवीर अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली गए हैं। भाजपा जिला चयन समिति की बैठक शाम को कार्यालय में हुई। जिसमें दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। चयन समिति में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, विधायक लखनलाल देवांगन, अशोक चावलानी, बनवारी लाल अग्रवाल, जोगेश लांबा, पार्टी जिलाध्यक्ष पवन गर्ग शामिल हैं। सांसद डा. बंशीलाल महतो संभागीय समिति में हैं। भाजपा की मंगलवार को भी बैठक होगी। जिसमें सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए संभागीय समिति को भेजा जाएगा।