आधी सड़क चकाचक, आधा खस्ताहाल
कोरबा | आईटीआईचौक से बालको जाने वाले सड़क की सूरत चेकपोस्ट तक बदल गया है। लेकिन इसके आगे बालको के हिस्से का सड़क खस्ताहाल है। कोरबा से बालको जाने वाले सड़क लंबे समय से खस्ताहाल था। सड़क के गड्डे में गुम हो जाने की वजह से राहगीरों को खासी परेशानी होती थी। बालको निगम के बीच सड़क निर्माण को लेकर खींचतान बना हुआ था जिसके कारण सड़क की हालत नहीं सुधर रही थी। आखिरकर निगम ने सड़क की सुध ली और पिछले महिने आईटीआई चौक से चेकपोस्ट तक नए सिरे से सड़क का डामरीकरण किया गया। अब सड़क में इतनी दूरी चकाचक हो गई है। वही चेकपोस्ट से अमरसिंह होटल तक सड़क खस्ताहाल है। यह दूरी बालको के हिस्से में आता है। अब नगरवासियों को इस दूरी के सुधार का इंतजार है।