पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलगी खदान में चोरी करने वाले 8 पकड़ाए

बलगी खदान में चोरी करने वाले 8 पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | बांकीमोंगराके बलगी खदान में पिछले दिनों चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बलगी खदान में एक पखवाड़े पहले चोरी की घटना हुई थी। कबाड़ चोरों ने खदान के स्टोर में तैनात सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर महंगे पार्टस कबाड़ की चोरी की थी। घटना के बाद बांकीमोंगरा पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। सभी पुराने कबाड़ चोर है। पूछताछ में उन्होंने बलगी में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस उनसे चोरी के अन्य मामले में पूछताछ कर रही है।