लायंस की रंगोली-नृत्य स्पर्धा में प्रतिभागी पुरस्कृत हुए
कोरबा| लायंस क्लब एवरेस्ट के तत्वावधान में पथर्रीपारा बस्ती में बालक, बालिकाओं के लिए रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक संगीता सक्सेना, डॉ.नागेन्द्र शर्मा, रेखा पटेल विनीता यादव थीं। प्रतिभागियों ने जहां आकर्षक रंगोली बनाए वहीं डांस में अपनी प्रतिभागी दिखाए। रंगोली में विजेता खुशी, प्रभा व वर्षा रहीं। डांस में आयुषी, वैष्णवी, मनतोषी, अमन खान, आराधना को संगीता सक्सेना ने पुरस्कृत किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी क्लब की ओर से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन परमानंद पटेल ने किया। कार्यक्रम में सुधीर सक्सेना, नुसरत खान, जयचंद्र प्रसाद, शांता मड़ावे उपस्थित थीं।
प्रतिभागी को पुरस्कृत करते क्लब के पदाधिकारी।