- Hindi News
- National
- स्वास्थ्य अधिकारी व इंस्पेक्टर सहित तीन लोगेां का एक दिन का वेतन काटने निर्देश
स्वास्थ्य अधिकारी व इंस्पेक्टर सहित तीन लोगेां का एक दिन का वेतन काटने निर्देश
कोरबा| निगम आयुक्त अजय अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान खामी पाए जाने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी समेत तीन लाेगों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी जन संपर्क रावेंद्र सिंह ने बताया कि आयुक्त ने टीपी नगर को औचक भ्रमण किया। इस दौरान अनेक स्थानों में गंदगी देखकर वे नाराज हुए। सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने अधिकारी वीके सारस्वत, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश शुक्ला व पर्यवेक्षक सेवकलाल राठौर को जिम्मेदार मानते हुए उनका एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।